- काेराेना पाॅजीटिव पाए जाने के बाद इलाके काे किया गया है कंटेनमेंट
दैनिक भास्कर
May 14, 2020, 08:30 AM IST
सागर. मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज की बंडा में अगवानी में उमड़े हुजूम का वीडियाे सामने आने के बाद पुलिस ने 150 लाेगाें के खिलाफ कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन का केस दर्ज किया है। इनमें 4-5 नामजद हैं। एक दिन पहले मंगलवार को बंडा में लॉकडाउन के उल्लंघन तोड़ने का मामला सामने आया था। पुलिस वीडियाे के आधार पर लाेगाें की पहचान कर रही है। बंडा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि नामजद लाेगाें में संजय जैन, सचित जैन, अंकित जैन, मनीष जैन व अन्य करीब 150 लाेग शामिल हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इन सभी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
भाग्याेदय से विहार कर बंडा पहुंचा था मुनि संघ
भाग्योदय के रेडियाेलाॅजिस्ट के काेराेना पाॅजीटिव पाए जाने के बाद इलाके काे कंटेनमेंट किया गया है। मुनि संघ ने यहां से बंडा की तरफ विहार किया था। मुनिसंघ के आने की खबर पाकर जैन समाज के लाेग साेशल डिस्टेंसिंग और लाॅक डाउन का पालन भूल गए। अगवानी के लिए सैकड़ों की संख्या में बंडा की जैन समाज के लोग उमड़ पड़े। अधिकांश लोगों ने मास्क तक नहीं पहन रखे थे। इसमें जैन समाज के लाेगाें की घाेर लापरवाही सामने आई है। एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि वीडियाे फुटेज से लाेगाें की पहचान कर रहे हैं। किसी काे बख्शा नहीं जाएगा। इस महामारी के दाैर में लाॅक डाउन का पालन सबका कर्तव्य है।