- रेड जोन रांची के हिंदपीढ़ी में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 33 और बेड़ो में दो
- रांची में 36, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद-सिमडेगा में 2-2, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और गढ़वा में एक-एक संक्रमित मरीज
दैनिक भास्कर
Apr 23, 2020, 10:02 PM IST
रांची. झारखंड में अब तक 57 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है। गुरुवार की शाम रांची के सात मरीजों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इनमें से छह हिंदपीढ़ी के व एक बेड़ो का रहने वाला हैं। अब केवल हिंदपीढ़ी में कोरोना मरीजों की संख्या 33 और बेड़ो में दो हो गई है। इससे पहले रांची के बरियातू में ही एक संक्रमण का मामला आ चुका है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
राजधानी रांची (हिंदपीढ़ी-बरियातू-बेड़ो) में 36, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद-सिमडेगा में 2-2, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और गढ़वा में एक-एक संक्रमण का मामला सामने आ चुका है। इधर, गुरुवार को मिले संक्रमित मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बुधवार की देर रात हिंदपीढ़ी के चार लाेग काेराेना काे मात देकर रिम्स से निकले। उनके चेहरे पर खुशी थी ताे जुबां पर डाॅक्टराें के लिए दुआएं थी। इनमें से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कहा-काेराेना से डरने की जरूरत नहीं है। डाॅक्टराें की सलाह और गाइडलाइन फाॅलाे करें ताे चिंता की जरूरत नहीं। मलेशियाई युवती पर एफआईआर दर्ज है, इसलिए उसे नहीं छाेड़ा गया है।
देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21600 हो गई है। गुरुवार को आंध्रप्रदेश में 80, राजस्थान में 49, पश्चिम बंगाल में 33, उत्तरप्रदेश में 24, कर्नाटक में 16, बिहार में 5, झारखंड में 3 और असम में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।