- लालू प्रसाद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 73 पाउंड का केक बनवाया गया है
दैनिक भास्कर
Jun 10, 2020, 09:28 PM IST
रांची. बिहार के पूर्व सीएम व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद गुरुवार को 73 साल के हो जाएंगे। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके बेटे तेजस्वी यादव रांची पहुंच चुके हैं। प्रदेश राजद एवं प्रदेश युवा राजद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ही रिम्स परिसर में दोपहर एक बजे उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।
यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव आशुतोष रंजन ने बताया की लालू प्रसाद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 73 पाउंड का केक बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची पहुंच चुके हैं। साथ ही इसमें राजद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल होंगे।