दैनिक भास्कर
Apr 28, 2020, 07:58 PM IST
बालाघाट. कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए मध्यप्रदेश के बालाघाट की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने कोरोना वारियर्स को वितरित करने के लिए 600 मास्क जिला कलेक्टर दीपक आर्य को सौंपे हैं। संस्था के प्राचार्य मोहसीन हबीब खान ने बताया कि लॉकडाउन के चलते संस्था में आना प्रतिबंधित है। इस कारण मास्क में लगने वाले कपड़े के साथ एलास्टिक और धागा संस्था के प्रशिक्षणार्थियों को घर पर मास्क बनाने के लिए दे दिया गया है। लॉकडाउन के कारण संस्था के आसपास रहने वाले प्रशिक्षणार्थी मास्क निर्माण का कार्य कर रहे हैं। संस्था का स्टाफ भी मास्क बनाने के काम में रूचि ले रहा है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को दिए गए मास्क कोरोना वारियर्स को वितरित किए जायेंगे।