दैनिक भास्कर
Jun 23, 2020, 07:04 AM IST
रानीपुर. गायत्री चेतना केंद्र के प्रज्ञा पीठ में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व शांति, जन कल्याण व कोरोना से मुक्ति के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की आहुति अर्पित की गई। यज्ञ का संचालन गंगाधर गायकवाड़, वामनराव मगरदे व एमएस राजपूत ने किया।
गायत्री चेतना केंद्र के संचालक सुनील पटेल, रवि शंकर पारखे, दिलीप डांगे व मधु यादव ने परिसर को हरा भरा करने के लिए 101 पौधे लगाने का संकल्प लिया। साेमवार काे 11 पौधे लगाकर अभियान का किया शुभारंभ किया। क्षेत्र के 24 गांवों में गायत्री यज्ञ व दीप यज्ञ करने की योजना बनाई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के रामपाल यादव ,बालाराम यादव गंगाराम पांडे, कमल यादव, शिव रतन बिहारे, शिव नंदन करछले, गंगा प्रसाद यादव, मुकेश यादव, फद्दी सिनोटिया, कन्हैया झल्लारे सहित महिला मंडल व प्रज्ञा मंडल के परिजन उपस्थित थे।