Dainik Bhaskar
Oct 11, 2019, 12:42 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. 65 साल की उम्र में खूबसूरती के मामले में दूसरी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ने वाली रेखा के लिए सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट है नींद। उनका मानना है 7-8 घंटे की नींद इंसान के लिए एंटीएजिंग की तरह काम करती है। यह उम्र के असर को कम करती है। जब भी रेखा से उनकी खूबसूरती का राज पूछा गया तो उन्होंने कई बातें शेयर की। आज उनका 64वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर उम्र के पड़ाव पर वह कैसे दिखती हैं खूबसूरत…
डाइट-फिटनेस रूटीन : दिनभर में 12 गिलास पानी
-
रेखा की चमकती स्किन का सीक्रेट है रोजाना 10-12 गिलास पानी। यह शरीर में जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है और स्किन ग्लो करती है। एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि उनकी डाइट में ज्यादातर सब्जियां, दही और सलाह अधिक होता है। डाइट में चावल नहीं लेकिन रोटी जरूर शामिल करती हैं।
-
परहेज : तेल और जंक फूड से दूरी
उन्हें पिस्ता, अखरोट और अनार खाना पसंद है। उनकी डाइट में ब्रोकली, एवोकेडो, हरी सब्जियां शामिल करती हैं। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वह लंच में दही शामिल करना नहीं भूलती हैं। वह दो चीजों से खासतौर पर दूर रहती हैं। जंक फूड और तेल। अधिक फैट और तेल वाले खाना खाने से बचती हैं।
-
रेखा का डेली रूटीन हमेशा से ही स्ट्रिक्ट रहा है। वह आज भी रात का खाना शाम 7.30 बजे से पहले करती हैं। पिछले कई सालों से वर्कआउट के अलावा योग उनके डेली रूटीन का हिस्सा रहा है। उनकी फिट बॉडी का श्रेय काफी हद तक योग का जाता है।