- गुरुवार को गुड़गांव में 30, फरीदाबाद में 13, करनाल में 5, कैथल में 4, फतेहाबाद में 2, कुरुक्षेत्र में 1 मरीज मिला
- 14 मरीज अस्पतालों से किए गए डिस्चार्ज, अब तक कुल 838 मरीजों को मिल चुकी है छुट्टी
दैनिक भास्कर
May 28, 2020, 05:06 PM IST
पानीपत. हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1400 पार करते हुए 1440 पहुंच गया है। गुरुवार को 55 नए मरीज आए। वहीं गुड़गांव में कोरोना से तीसरी मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। गुरुवार को गुड़गांव में 30, फरीदाबाद में 13, करनाल में 5, कैथल में 4, फतेहाबाद में 2, कुरुक्षेत्र में 1 मरीज मिला। अभी तक 838 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। गुरुवार को 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
तीन दिन से मरीजों की संख्या बढ़ी तो रिकवरी रेट गिरी
हरियाणा में इस समय 578 एक्टिव मरीज प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे ज्यादा 171 एक्टिव मरीज गुड़गांव में मौजूद हैं। अभी तक 1 लाख 6389 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1 लाख 900 निगेटिव पाए गए हैं जबकि 1440 पॉजिटिव मिले हैं। अभी 4 हजार 58 सैंपल का इंतजार है। पिछले तीन दिन में लगातार बड़ी संख्या में मरीजों के आने से हरियाणा में रिकवरी रेट गिर गया है। अब रिकवरी रेट 59.17 फीसदी पर आ गया है। वहीं मरीजों के डबल होने का रेट 19 दिन से 17 दिन आ गया है।
करनाल में 5 मरीज मिले एक 10 साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव
करनाल में गुरुवार को 5 मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें से एक ओल्ड चार चमन, एक मीरा घाटी, एक मरीज शांति नगर, एक कुंजपुरा गांव व एक पखाना गांव में मिला है। अधिकतर की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली है। इनमें एक 10 साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
हरियाणा में अब तक 19 मरीजों की मौत
हरियाणा में अब तक सबसे ज्यादा 7 मरीजों की मौत फरीदाबाद में, 3 मरीजों की मौत गुड़गांव में, 3 की मौत पानीपत में, 2 की अम्बाला में, 1 की सोनीपत में, 1 की जींद में, 1 की करनाल में और 1 मौत रोहतक में हो चुकी है।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1440 पहुंचा
- अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ-साथ गुड़गांव में 367, फरीदाबाद में 275, सोनीपत में 174, झज्जर में 97, नूंह में 66, अंबाला में 47, पलवल में 51, पानीपत में 59, पंचकूला में 25, जींद में 27, करनाल में 42, रोहतक में 19, महेंद्रगढ़ में 36 रेवाड़ी में 18, सिरसा में 11, फतेहाबाद में 11, यमुनानगर में 8, हिसार में 22, कुरुक्षेत्र में 22, भिवानी में 11, कैथल में 10, चरखी-दादरी में 7 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
- हरियाणा में अब कुल 838 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 193, फरीदाबाद में 120, सोनीपत में 124, नूंह में 65, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 39, पानीपत में 33, पंचकूला में 25, जींद में 18, करनाल में 16, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 6, भिवानी में 6, हिसार में 3, कैथल में 4, फतेहाबाद में 6, कुरुक्षेत्र में 2, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।