- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Bokaro: Wife Refuses To Dance In Immersion, Wife Stabs Husband With Iron Rod, Youth Dies During Treatment
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बोकारो29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कृष्णा बागती पत्थर खदान में मजदूरी करता था। (फाइल)
- पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
बोकारो सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 5 डी में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विर्सजन में पत्नी को डांस करने से मना करना उसके पति को भारी पड़ गया। नाराज पत्नी ने पति को लोहे की रॉड से पीट दिया। जिसके बाद घायल पति को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात बगीचा टोला पत्थर खदान के पास की है।
मृतक की पहचान कृष्णा बागती (35) के रूप में की गई। वो पत्थर खदान में मजदूरी करता था। जबकि उसकी पत्नी आरती देवी सेक्टर 5 डी में कुछ घरों में काम करती है। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के संबंध में बच्चों ने बताया कि मां प्रतिमा विसर्जन के दौरान DJ पर डांस करना चाहती थी। जबकि पिता उसे डांस करने से मना कर रहे थे। इसी बीच आरती देवी इतना आक्रोशित हो गई कि लोहे की रॉड से कृष्णा बागती पर वार कर दिया।

घटना के बाद शोकाकुल परिजन।
कृष्णा की बेटियों ने बगीचा टोला पत्थर खदान के पास ही रहने वाले अपने दादा को इसकी सूचना दी। इसके बाद कृष्णा को शुक्रवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान कृष्णा ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी आरती देवी को गिरफ्तार कर लिया है।