- लॉकडाउन के दौरान मां-बाप के पास रहने आया था युवक
- पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी
दैनिक भास्कर
Jun 24, 2020, 02:35 PM IST
चंडीगढ़.
बुधवार सुबह चंडीगढ़ की कालोनी नंबर 4 के जंगलों में पेड़ से एक युवक की लाश झूलते मिली। युवक दिल्ली में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और लॉकडाउन में काॅलोनी नंबर 4 में रहने वाले मां-बाप के पास रहने के लिए आया था। युवक की पहचान 26 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी मिली। पुलिस को दिए बयान में युवक के पिता नरेश ने बताया कि रात करीब 2 बजे गौरव बाथरूम करने जाने के लिए कहकर उठा था। सुबह जब घर में नहीं मिला तो परिवार के सभी सदस्य परेशान हो गए। परिवार वाले ढूंढना शुरू करते, उससे पहले ही जंगल में गए कुछ लोगों ने गौरव की लटकती लाश को देखकर पुलिस और उसके घर वालों को सूचना दी।